उर्वरक की दुकान पर कार्रवाई के दौरान जानकारी लेते जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार।
- फोटो : MAHARAJGANJ
उर्वरक की 36 दुकानों पर छापा, 11 नूमने लिए गए
पिपरा मौनी में एक दुकान का लाइसेंस निलंबित, एक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया
महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की ओर से गठित पांच टीमों ने जिले के सभी चार तहसीलों में कुल 36 निजी उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा डाला। कार्रवाई में कुल 11 नूमने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
फरेंदा तहसील के पिपरा मौनी में एक दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है, जबकि बरगदवा में एक दुकानदार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उर्वरक के निजी दुकानदारों की ओर से किए जा रहे वितरण पर नजर रखने के लिए जिले स्तर पर पांच टीम गठित की गई थी। टीमों की ओर से 36 दुकानों पर छापा मारा गया। कुल 11 नमूने लिए गए।
उन्होंने बताया कि फरेंदा तहसील के पिपरा मौनी में दुकान बंद कर फरार होने पर एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जबकि बरगदवां में एक दुकान पर कमी पाए जाने पर लाइसेंस धारक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।