बैंक से रुपये निकाल सामान की खरीदारी कर रहा था पीड़ित
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। शहर में एक बैंक से रकम निकालकर किराने की दुकान से खरीदारी करने जा रहे व्यक्ति से बृहस्पतिवार दोपहर में एक बाइक पर सवार उचक्के 34 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। बीच शहर में दिनदहाड़े घटना होने के बाद से लोगों में खलबली मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आसपास की दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के बरगदही गांव के रहने वाले भानु प्रताप शुक्ल ने बताया कि उन्हाेंने जरूरी कार्य के लिए शहर में पंजाब नेशनल बैंक से 36 हजार रुपये की निकासी की। उसके बाद तत्काल दो हजार रुपये के सामान की खरीदारी कर ली। शेष बचे 34 हजार रुपये को झोले में रखकर बाइक की हैंडिल में लटका लिया। उसके बाद शहर के मारवाड़ी मोहल्ले में एक किराने की दुकान पर पहुंचे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो उचक्के झोला लेकर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि पीड़ित से पूछताछ कर और सीसीटीवी कैमरों की मदद से उचक्कों की पहचान की जा रही है।