फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो चालक आपस में भिड़े

विज्ञापन
auto driver
विज्ञापन

विज्ञापन

महराजगंज। मंगलवार को शहर में टेंपो चालक अपने साथियों को टेंपो चलाने से रोका। इस वजह से कुछ टेंपो चालक आपस में भिड़ गए।
शहर में टेंपो चालक इस बात से नाराज है कि पुलिस उनका बेवजह जांच के नाम पर उत्पीड़न कर रही है। टेंपो चालक उमेश सहानी, अवधेश, हरिशंकर, सूर्यनाथ समेत तमाम चालकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर में टेंपो के संचालन को बंद करने का आह्वान किया। इस बीच कुछ टेंपो चालक सवारी ले जाते हुए दिखे तो विरोध कर रहे चालक उनसे भिड़ गए। मारपीट की नौबत आ गई। टेंपो में सवार लोग उतर कर पैदल चले गए। लोगों को कलेक्ट्रेट दिवानी कचहरी जाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज धूप में किसी तरह लोगों ने रिक्शा का सहारा लिया। करीब पांच घंटे तक टेंपो चालक निगरानी करते रहे कि कहीं कोई चालक टेंपो तो नहीं चला रहा। कलेक्ट्रेट जा रहे सुरेश प्रसाद ने बताया कि टेंपो चालकों के विरोध प्रदर्शन से पैदल धूप में यात्रा करना पड़ा, क्योंकि रिक्शा चालक मनमाना किराया मांग रहे थे। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि पुलिस किसी का उत्पीड़न नहीं कर रही है। यातायात नियमों को पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जांच के नाम कहीं किसी को परेशान नहीं किया जा रहा है। चालकों का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें