खुटहां बाजार। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा औसानी के पिपरा दरगाह टोला पर बुधवार को मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद हो गया था। बृहस्पतिवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दोनों पक्ष से 30 लोगों को शांति भंग में पाबंद किया है। चौकी प्रभारी खुटहां यशवंत किणेंद्र चौधरी ने बताया कि गांव में दोनों समुदाय के बीच तनाव को देखते हुए बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष से 30 लोगों को शांति भंग में पाबंद करते हुए उनमें से पांच लोगों का चालान किया गया। संवाद