फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 30 पेटी बंटी बबली शराब बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। पुलिस ने बुधवार को कस्बे के उत्तरी बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से जांच के दौरान एक बैगनार में लदी 30 पेटी बंटी बबली के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी ली गई, उसमें 30 पेटी बंटी बबली बरामद हुआ। कार सवार महेंद्र निवासी भगवतनगर परसिया टोला बदालीपुर व बृजेश निवासी भैया फरेंदा को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके न ही संतोषजनक जवाब दे सके। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें