फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कैंपस सेलेक्शन के लिए 29 इंस्टीट्यूट ने दी मंजूरी, 271 युवा पंजीकृत

Wed, 14 Aug 2024 02:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। रोजगार मेले के अलावा अब कैंपस के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार दिलाने की तैयारी में सेवायोजन विभाग जुटा है। कैंपस के लिए विभाग को जनपद में अब तक 271 इंस्टीट्यूट ने मंजूरी दी है। 271 युवाओं ने रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। विभाग के मुताबिक पहला कैंपस का आयोजन अगस्त के अंतिम सप्ताह में महामाया आईटीआई पॉलिटेक्निक काॅलेज में किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवायोजन विभाग अभी तक बेरोजगारों का पंजीकरण और रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार मुहैया कराता रहा है। विभाग अब काॅलेजों व टेक्निकल काॅलेजों में कैंपस सेलेक्शन का आयोजन कर युवाओं को रोजगार दिलाने के प्रयास में जुटा है। इसके लिए अब तक जनपद के 29 इंस्टीट्यूट ने मंजूरी दी है। कैंपस में वही युवा शामिल हो सकते हैं जिनका पंजीयन रोजगार संगमडाॅटयूपीडॉटजीओवीडॉटइन पर हुआ हो। अब तक 271 युवाओं ने पंजीकरण भी करा लिया है।
विभाग को कैंपस आयोजित करने के लिए सरस्वती देवी महाविद्यालय, निचलौल, सोनीपति देवी महिला पीजी काॅलेज, मऊपाकड़, जवाहरलाल नेहरू पीजी काॅलेज, शीलादेवी महाविद्यालय, प्रभावती देवी मोती प्रसार स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कमलादेवी दुर्गादास महाविद्यालय, महामाया आईटी पालिटेक्निक, झिनकी देवी प्राइवेट आईटीआई, राजकीय आईटीआई आदि काॅलेजों और टेक्निकल इंस्टीट्यूट आदि ने मंजूरी दी है। विभाग के मुताबिक अगस्त के अंतिम सप्ताह में पहला कैंपस आयोजित करने की योजना है। पहले कैंपस सेलेक्शन के लिए महामाया आईटीआई पालीटेक्निक समेत कुछ अन्य संस्थानों ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन


सेवायोजन विभाग में पंजीकरण विवरण
कुल पंजीयन 43598
पुरूष 30015
महिला 13587
अनुसूचित जाति 8407
अन्य पिछड़ा वर्ग 36523
अल्पसंख्यक 877
विकलांग 642
14 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला
सेवायोजन विभाग के कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन 14 अगस्त को किया जाएगा। युवाओं के चयन के लिए फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी आएंगी। विभाग के मुताबिक रोजगार मेले और कैंपस सेलेक्शन में शामिल होने के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन जरूरी है। यह अगस्त माह में दूसरा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा कैंपस के माध्यम से भी युवाओं को रोजगार दिलाया जाएगा। कैंपस आयोजित करने के लिए अब तक 29 इंस्टीट्यूट ने मंजूरी दी है। अगस्त के अंतिम सप्ताह और सितंबर के प्रथम सप्ताह में कैंपस का आयोजन किया जाएगा। कैंपस के लिए 271 युवाओं ने रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

-ईशान प्रकाश, जिला सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें