भैरहवा/सोनौली। नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले की सशस्त्र पुलिस ने भारतीय ट्रक से 272 किलो गांजा बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। गांजा लेकर चालक सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत आ रहा था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मंगलवार सुबह सशस्त्र पुलिस बल नेपाल इंटेलिजेंस ब्यूरो की सूचना के आधार पर सशस्त्र पुलिस बल 27 गण रूपनदेही ने जिला रोहिणी गांव वार्ड नंबर बेलहिया बाईपास पर जांच के दौरान 272.33 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। सशस्त्र पुलिस अधीक्षक आनंद थापा मगर ने बताया कि कंटेनर की जांच में चालक की सीट के पीछे बने बॉक्स के अंदर 28 बॉक्स से 272 किलो गांजा बरामद हुआ। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सतनाम सिंह निवासी पंजाब, लुधियाना भगवती दीप श्रीनगर मकान नंबर 10 बताया। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।