फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 26 बोरी प्याज व अन्य सामान बरामद, छह पकड़े गए

Sun, 07 Jan 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसबी 43 वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां और ककरहवा की टीम ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां और ककरहवा के जवानों ने शनिवार को अलग-अलग स्थानों से 26 बोरी प्याज, सात बोरी धान और आठ साइकिल के साथ छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ करने के बाद कस्टम को सुुपुर्द कर दिया गया।

कमांडिंग अधिकारी आरके डोगरा ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि सीमा स्तंभ संख्या 553/2 के समीप से प्याज की तस्करी होने वाली है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए चौकी खुनुवां से सहायक उप निरीक्षक संजीब बोरो के नेतृतव में टीम सीमा चौकी पकड़ीहवा से सहायक उप निरीक्षक पंडित कुमार सिंह के नेतृत्व में, पुलिस चौकी खुनुवां से आरक्षी नरेश कुमार और अंगद सिंह के साथ संयुक्त नाका दल ने सीमा स्तम्भ संख्या 553/2 के समीप से 26 बोरी प्याज के और दो साइकिल के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा। जिनका नाम शिवरतन धोबी और मुकेश नटुआ दोनों ही व्यक्ति ग्राम पकरिहवा थाना शोहरतगढ़ के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में सीमा चौकी ककरहवा के निरीक्षक संपत सिंह की अगुवाई में टीम सीमा स्तंभ संख्या 543/1 के पास से सात बोरी धान और पांच साइकिल के साथ 04 व्यक्तियों को पकड़ा। इनकी पहचान सुभाष यादव, राहुल प्रजापति निवासी मुनघिवा थाना मोहाना, घभरण निवासी सल्हानपुर थाना मोहाना, जबकि एक अन्य की पहचान नहीं कर सके। पूछताछ करने के बाद बरामद सामग्री सहित कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें