फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को नामांकन, तीन को मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
26 को नामांकन, तीन को मतदान
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की अधिसूचना जारी
महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को अधिसूचना जारी कर दी गई। 26 जून को नामांकन दाखिल होगा। तीन जुलाई को मतदान और मतगणना होगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धनंजय कुमार दूबे ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी 26 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। अपराह्न तीन बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 जून को सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान तीन जुलाई को सुबह 11 से अपराह्न तीन बजे तक होगा। उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद मतगणना होगी तथा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में जिले से 47 सदस्य चुनकर आए हैं। अध्यक्ष बनने के लिए आधे से अधिक जिला पंचायत सदस्यों का साथ होना जरूरी है। ऐसे में अध्यक्ष पद के जिस उम्मीदवार के पास 24 अथवा इससे अधिक सदस्यों का समर्थन होगा वही अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें