फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल भेजी जा रही 25 बोरी चावल बरामद

Thu, 28 Mar 2024 04:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। बरगदवा क्षेत्र के भारत-नेपाल सरहद पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा एजेंसियों ने तस्करी की 25 बोरी चावल बरामद की। तस्कर मौके से भाग गए। सुरक्षा एजेंसियों की टीम बरामद चावल की खेप को निचलौल कस्टम को सुपुर्द कर दिया है। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया की सुरक्षा एजेंसियों को मुखबिर से सूचना मिली कि भारत-नेपाल सरहद के पिलर संख्या 508/13 से सटे गांव अशोकवा के पास पगडंडी के रास्ते से तस्करी कर चावल की खेप भारत से नेपाल भेजी जा रही है। उक्त सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंच छापा मारा। इस दौरान 25 बोरी चावल की खेप बरामद हुई। बरामद चावल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें