फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी रूप से समृद्ध बनेगी 24 समितियां

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी रूप से समृद्ध बनेगी 24 समितियां
विज्ञापन

महराजगंज। किसानों को सुविधाजनक तरीके से बीज व उर्वरक उपलब्ध कराने वाली समितियों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाने की पहल शुरू की गई है। सहकारिता विभाग ने 24 समितियों को कंप्यूटरीकृत करने का मन बनाया है। इसके साथ ही कंप्यूटरीकृत होने वाली समितियों की संख्या हो जाएगी 26 हो जाएगी। इससे लगभग 20 हजार से अधिक किसानों का ब्यौरा सुरक्षित होगा।
सहकारिता विभाग की ओर से जिले में कुल 96 समितियां संचालित की जाती हैं। समितियों को तकनीकी रूप से मजबूत किए जाने की पहल की जा रही है। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में कुल 24 समितियों को कंप्यूटरीकृत करने की योजना बनाई है, जिससे उनसे जुड़े लगभग 20 हजार किसानों के ब्यौरे को सुरक्षित ढंग से रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये समितियां होंगी कंप्यूटरीकृत
पकड़ी नौनिया, पकड़ी खुर्द, भुवनी, मिर्जापुर पकड़ी, बेलवा टीकर, श्यामदेउरवां, बेलवा बुजुर्ग, रतनपुरवां, मुजुरी, बड़हरा, हरखपुरा, दरहटा, विश्वनाथपुर पड़वनिया, रुद्रौली, चरगहां विशोखोर, उदितपुर, गोपलापुर दूबे, बहदुरी बाजार, धरैची, लक्ष्मीपुर, बेलवा खुर्द, राजमंदिर खुर्द, महुअवा व जारा की साधन सहकारी समिति को कंप्यूटरीकृत किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें