महराजगंज। चौक पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आबकारी अधिनियम के 29 मुकदमों से संबंधित कुल 236 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कर दिया। सोमवार को सिविल जज प्रवर खंड त्वरित न्यायालय एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 17 जून के आदेश के अनुपालन में थाना चौक परिसर में गड्ढा खुदवाकर उसमें 236 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट किया गया। पूरी कार्रवाई को पारदर्शी बनाने के लिए विनिष्टीकरण की प्रक्रिया का पंचनामा तैयार किया गया तथा इसकी वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार निचलौल अंकुर सिद्धार्थ, आबकारी निरीक्षक सदर गिरिश कुमार, थाना प्रभारी चौक मनीष पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।