जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 23 खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण
नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज प्रांगण में प्रतियोगिता का आयोजन
महराजगंज। नगर के जीएसवीएस इंटर कॉलेज में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में कुल 64 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया जिसमें से 23 ने स्वर्ण जीतने में सफलता प्राप्त की।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आयोजन समिति के सचिव बनाए गए श्रीराम सिंह ने बताया कि बुधवार को हुए चयन मेें कुल 64 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में रहे अभिषेक विश्वकर्मा, रिजवान अहमद फैजी, रामनरायन चक्रवर्ती, सुशील शर्मा, प्रदीप शर्मा व फरमान फैजी ने प्रतियोगिता कराने के उपरांत जो परिणाम दिया उसके मुताबिक विभिन्न आयु वर्ग में 23 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, पांच ने रजत तथा दो ने कांस्य पदक जीता।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में जिले में बड़ी संख्या में प्रतिभाएं मौजूद हैं। खिलाड़ी अपनी क्षमता को पहचाने तथा अपने प्रदर्शन से जिले को लाभान्वित करने का कार्य करें। इस दौरान अखिलेश्वर राव, राजेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
---
इन खिलाड़ियों ने जीता पदक
स्वर्ण पदक - श्रीयंत चौहान, अफजल अली, अंकुर, आयुषी पांडेय, जुबेर अहमद, अभिषेक चौहान, अरशद अली, रवि, सूरज शर्मा, राममिलन यादव, वाजिद अली, मुस्कान कुमारी, सिद्धि चौहान, नेहा यादव, ममता कुमारी, राधिका कुमारी, नीलू गुप्ता, साक्षी कन्नौजिया, कन्हैया शर्मा, फराज अहमद, आदित्य गुप्ता, रिद्धि चौहान व नेहा।
रजत पदक- फारूक आजम, सिद्धांत, समीर अली, नवीन चौहान व अनुष्का सिंह।
कांस्य पदक- राहुल व कृष्ण प्रिया ।