फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 23 गांव बनेंगे आदर्श, दिखेगा विकास

Wed, 29 Mar 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारियों को नौ बिंदुओं पर 31 मार्च तक उपलब्ध करानी होगी कार्ययोजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आदर्श बनाए जाने के लिए 23 गांवों का चयन किया गया है। चयनित गांवों में नौ बिंदुओं पर कराए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में खंड विकास अधिकारियों से कार्ययोजना मांगी गई है।

शासन की ओर से अनुसूचित जाति बहुल आबादी वाली ग्राम पंचायतों को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया जाता है। उद्देश्य होता है कि इन गांवों को चयनित कर उनमें बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जा सके। ताकि वहां पर रहने वाले ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो तथा उन्हें यह आभास हो कि उन्हें भी अन्य गांवों के लोगों की तरह विकास से जुड़ी योजना का लाभ मिल रहा है। दूसरे चरण में 23 गांवों के चयन होने से प्रधानमंत्री आदर्श गांव की संख्या बढ़कर 40 हो जाएगी। इन गांवों में नौ बिंदुओं पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इन 23 गांवों को आदर्श बनाने पर होगा जोर
दूसरे चरण में जिन 23 गांवों को आदर्श बनाने पर जोर होगा उसमें सदर का सवरेजी व तरकुलवा, परतावल के मोहनापुर, पनियरा के मुजुरी व रजौड़ा खुर्द, घुघली के गोड़धोवा, विश्वनाथपुर व सिरसिया, मिठौरा के सिसवनिया व नंदना, निचलौल के भेड़िहारी, हरगांव, खम्हौरा व बजही, सिसवा के लक्ष्मीपुर कोर्ट, रजवल मदरहा व बल्लो खास, मिठौरा के दमकी व पिपरा खल्ली, फरेंदा के डंडवार खुर्द व सिंहपुर अयोध्या एवं नौतनवां के शेख फरेंदा व रामनगर के नाम हैं।
विज्ञापन


गांवों में इन नौ बिंदुओं पर कराया जाएगा कार्य
गांवों में जिन नौ बिंदुओं पर कार्य कराया जाना है। उसमें आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों के सुधार, शौचालय व पेयजल सुविधा के सुधार, सोलर स्ट्रीट लाइट, आंतरिक सड़क, नाली, ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं पोषण, बिजली व डिजीटलीकरण का काम है।
कोट
प्रधानमंत्री आदर्श गांव के रूप में चयनित 23 गांवों को आदर्श बनाया जाएगा। इसके लिए सभी खंड विकास अधिकारियों से 31 मार्च तक कार्ययोजना मांगी गई है।
-संतोष कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें