फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन में 154 नेपाली नागरिक मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन में 154 नेपाली नागरिक मिले संक्रमित
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। नेपाल के बेलहिया सीमा पर भारत से नेपाल जाने वाले नेपाली नागरिकों की जांच में बीते तीन दिनों में 154 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। भारत से दर्शन कर लौट रहे 154 नेपाली श्रद्धालुओं में कोरोना की पुष्टि के बाद भारत नेपाल सीमा सोनौली से सटे बेलहिया सीमा पर कड़ाई शुरू हो गई है। तीन दिनों की जांच में बेलहिया हेल्प डेस्क पर 154 यात्री पॉजिटिव मिले जिन्हें होम क्वारंटीन किया गया है। जन स्वास्थ्य कार्यालय रूपनदेही के प्रमुख गौरव ढकाल के ने बताया कि भारत से वापस नेपाल लौट रहे यात्रियों में तीन दिन की जांच के दौरान 1,012 लोगों की जांच हुई जिसमें 154 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। बृहस्पतिवार की रात में 532 लोगों की जांच में 102 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। सभी को होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें