फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 22 सीएचओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित सातवें बैच के सीएचओ के प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हुआ। सीएमओ डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किए 22 सीएचओ को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सीएचओ की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने कार्य क्षेत्र में गंभीर बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों की देखभाल के लिए पहल करें। स्वास्थ्य विभाग बुजुर्गों के इलाज और देखभाल के लिए कई योजनाएं चला रहा है। उन्होंने सीएचओ से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बुजुर्गों की सूची बनाएं और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करें। इस दौरान एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया, ट्रेनर मीना कुशवाहा, ट्रेनर प्रीति मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें