फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 216 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, व्यवस्था बदहाल

Sun, 25 Jun 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जयपुरिया इंटर कालेज के प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए जोड़े।संवा
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नगर के लाॅन मेंं हुए शादी समारोह में व्यवस्था करने में नाकाम रहा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम शनिवार को जिले के निर्धारित पांच स्थानों पर हुआ। सभी स्थानों पर लक्ष्य 275 जोड़ों की तुलना में 216 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। शादी में शामिल होने वाले वर-वधू के साथ उनके परिजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था तो कर दी गई, मगर उन्हें सम्मानजनक तरीके से बैठा कर खिलाने के लिए दरी तक का इंतजाम नहीं किया गया।
नगर के महालक्ष्मी लाॅन में सदर, घुघली व मिठौरा ब्लॉक तथा पालिका महराजगंज व नगर पंचायत घुघली व चौक के 58 जोड़ों की जगह 49 जोड़ों का ही विवाह हो सका। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विवेक गुप्ता ने जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना महात्वाकांक्षी योजना है। इससे गरीब परिवारों की मुश्किल कम हुई है।
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर वर-वधू पक्ष के लिए भोजन का प्रबंध किया गया था, मगर उन्हें ढंग से भोजन कराने के लिए दरी तक इंतजाम नही था। उमस भरी गर्मी से बचाने का भी प्रबंध नहीं दिखा। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डीसी त्रिपाठी ने किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर कुशवाहा, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकरलाल, नोडल अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
...
अन्य चार स्थलों पर 167 जोड़ों की हुई शादी
परतावल ब्लॉक परिसर में हुए ब्लॉक व नगर पंचायत पनियरा व परतावल के 33 जोड़ों की तुलना में 29 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हितों को लेकर तत्पर है, उनकी परेशानी को समझते हुए उसे दूर करने का कार्य कर रही है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा व खंड विकास अधिकारी रजत गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्लॉक परिसर निचलौल में ब्लॉक व निकाय सिसवां व निचलौल के 51 की तुलना में 50 जोड़ों का विवाह हुआ।
लक्ष्मीपुर ब्लॉक में नौतनवां व लक्ष्मीपुर ब्लॉक के साथ ही नौतनवां व सोनौली के निकायों के 15 जोड़ों की तुलना मेेंं 20 जोड़ों का विवाह धूमधाम से संपन्न कराया गया। फरेंदा संवाद के मुताबिक सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कॉलेज फरेंदा में फरेंदा, धानी व बृजमनगंज ब्लॉक के साथ ही नगर पंचायत फरेंदा व बृजमनगंज के 118 जोड़ों की तुलना में 68 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि विवाह संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन हैं। शासन स्तर से गरीब परिवार की बेटियों का हाथ पीला कराने का कदम सराहनीय है। इस दौरान खंड विकास अधिकारी अमरनाथ पांडेय, अंकित श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, राहुल शर्मा, विवेक कुमार, सर्वेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें