फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल दूसरे बाइक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल दूसरे बाइक चालक की भी मौत
विज्ञापन

महराजगंज। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के भिटौली कस्बे के पास बीते गुरुवार को दो बाइकों की टक्कर हो गयी थी। जिसमें पहले बाइक चालक भिटौली निवासी अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई थी। दूसरा बाइक चालक विनय साहनी निवासी लखिमा टोला बगहिया का इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा था। वहीं से हालत गंभीर होने पर शनिवार की रात उसे पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहां ले जाने जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि विनय सहानी चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह हैदराबाद में रहकर पेटिंग का काम करता था। होली मनाने घर आया हुआ था। विनय साहनी की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाल रामदवन मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें