फरेंदा। शहीद पंकज कुमार त्रिपाठी की पत्नी रोहिणी देवी को जीवन बीमा निगम की ओर से 12 लाख 625 रुपये वरिष्ठ मंडल प्रबंधक दिवाकर मोहन मित्तल एवं विपणन प्रबंधक डीके पांडेय और प्रबंधक बाकर हुसैन ने प्रदान किए। इस दौरान शाखा आनंदनगर के प्रशासनिक अधिकारी जयदेव त्रिपाठी, विराट स्वरूप श्रीवास्तव, सहायक शाखा प्रबंधक संजीव कुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, अनुज कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार सेनानी, केके सिंह, राकेश कुमार गुप्ता, माधव मुरारी लाल श्रीवास्तव, भारतेंदु कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।