ठूठीबारी। बाढ़ प्रभावित गांव धंगरहियां में राहत सामग्री का वितरण न होने से गांव वालों में आक्रोश है। निचलौल ब्लॉक के बेलवां टोला धंगरहिया निवासी रमाकांत पाल, विमल, बुद्धि राम, शंकर, छकौड़ी, सुभाष, श्रीकांत समेत ग्राम प्रधान कन्हैया जायसवाल ने बताया कि बाढ़ से धंगरहियां गांव जलमग्न हो गया था। लोग चार दिनों तक गांव में ही घिरे रहे। बताते चलें कि बेलवां गांव के धंगरहियां टोला का आधा हिस्सा निपनियां ग्राम सभा में पड़ता है। प्रशासन ने आधे गांव में राहत सामग्री का वितरण किया जबकि बेलवां में पड़ने वाले धंगरहियां टोले में राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया। इससे गांव वालों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद का कहना है कि गांव के लोग राहत सामग्री वितरण के लिए पत्र दें ताकि सर्वे कर शेष राहत सामग्री का वितरण किया जाए।