फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे की नजर में सोनौली सरहद

विज्ञापन
dron - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनौली (महराजगंज)। भारत नेपाल सीमा अब एसएसबी के ड्रोन कैमरे की नजर में रहेगी जिसके लिए बुधवार को एसएसबी जवानों ने पूरे सोनौली सरहद के चारों तरफ कैमरे ले जाकर सर्वे किया। बुधवार की दोपहर सोनौली कस्बे में एक ड्रोन कैमरा आकाश में उड़ रहा था जिसको लेकर स्थानीय निवासियों में तरह तरह की जिज्ञासा थी और देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकल आए। लेकिन बाद में पता चला कि यह कैमरा एसएसबी का है, जो सरहद की निगहबानी के लिए आया है। जिससे रात में भी पगडंडी मार्गों पर एसएसबी की कड़ी नजर रहेगी। एसएसबी सहायक सेनानायक अनुलेश कुमार ने बताया कि सरहद की निगहबानी के लिए ड्रोन कैमरे की भी मदद ली जाएगी। रात में पगडंडी मार्गों से घुसपैठ और तस्करी रोकने में ड्रोन कैमरा सहायक साबित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें