फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
candel
विज्ञापन

विज्ञापन


महराजगंज। उन्नाव और कठुआ रेप कांड के विरोध में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी की ओर से अलग अगल कैंडल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की निंदा करते हुए पीड़िता के प्रति सहानुभूति प्रकट की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार हर मोर्चे पर फेल है। इस दौरान गोपाल शाही, वीरेंद पांडेय, अकरम सलमानी, शत्रुघन, नौशाद, निठूरी सिंह, नूर आलम आदि मौजूद रही। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक पशुपति नाथ गुप्त के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर कर जम्मू काश्मीर के कठुआ में मासूम के साथ हुए दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने रोष प्रकट किया। वही मृत मासूम की आत्मा की शांत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। भाजपा सरकार की कार्यकर्ताओं ने तीखी आलोचना की। इस दौरान हरीराम वर्मा, रामसुमेर, शिवम गुप्ता, विजय कुमार, गोविंद, केएम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें