फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के गेट से उचक्कों ने उड़ाया 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नौतनवां कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रुपये जमा करने गए एक व्यक्ति को झांसा देकर उचक्के 40 हजार रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन

ग्राम लक्ष्मीनगर के टोला बैकुंठपुर निवासी चंद्रिका बृहस्पतिवार को सुबह करीब 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में 40 हजार जमा करने पहुंचे। इसी बीच एक युवक उनके पास पहुंचा और यह बोलने लगा कि यह बाउचर रुपये जमा करने वाला नहीं है। उक्त युवक चंद्रिका को दूसरे रंग का बाउचर भरने की बात बताकर गेट पर लाया और पलक झपकते ही उनके हाथ से 40 हजार रुपये छीनकर भाग गया। चंद्रिका ने इसकी सूचना स्थानीय थाने में दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार एवं ऋतुराज बैंक पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए। पुलिस रुपये लेकर भागने वाले उचक्के की तलाश कर रही है। पिछले सप्ताह यहां कुछ दूर स्थित एचडीएफसी बैंक के बाहर खड़े भोलू शुक्ला की स्कूटर की डिकी से उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपये चुरा लिए थे। आए दिन इस तरह की घटना घटने तथा पुलिस द्वारा कुछ भी नहीं कर पाने को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें