फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमित समायोजन रोकने की मांग सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई ने एडीएम को सात सूत्री ज्ञापन देकर बेसिक शिक्षकों के अनियमित समायोजन पर रोक लगाने की मांग की है। जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी ने पिछले वर्ष की तरह समायोजन की मांग की। उन्होंने विज्ञान-गणित के शिक्षकों के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। कहा कि जारी शासनादेश के अनुसार कहीं ज्यादा तो कहीं कम शिक्षक हो गए। शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार शिक्षकों की तैनाती की जानी चाहिए। अंतरजनपदीय स्थानांतरण ले चुके शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया जाए और उनको प्रतिबंध से मुक्त किया जाए। विकलांग शिक्षकों को समायोजन से अलग रखा जाए। उन्होंने कहा कि समायोजन व स्थानांतरण से पूर्व पदोन्नति भी की जाए। इससे समायोजन में कम शिक्षक प्रभावित होंगे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, महामंत्री उपेंद्र पांडेय आदि तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें