फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार पर कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली विकास खंड के सेमराजा गांव के ग्रामीणों ने गांव के कोटेदार पर मनमानी ढंग से राशन वितरण करने का आरोप लगाते हुए डीएम को ज्ञापन देकर कोटे की नई दुकान का चयन करने की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के कोटेदार की शिकायत जनवरी में जिलापूर्ति अधिकारी से की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान गांव के तपेसर ने कहा कि गांव में कोटेदार की शिकायत की गई लेकिन कोई जांच नहीं हुई। ग्रामीणों ने डीएम से गांव के कोटे को निरस्त करने के साथ ही नऐ कोटे की दुकान के चयन की मांग की है। इस मामले में जिला पूर्ति अधिकारी ने कहा कि कोटे की दुकान को लेकर ग्रामीणों की शिकायत की जांच में अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्त की गई थी। डीएम को ज्ञापन देते समय गांव के सुनील, श्रवण, निर्भ, अंगद कुमार पांडेय, सोनू, सुबाष, विनोद, रामू, बलवंत, अमित, सागर, साजीद, कन्हई, वसीर सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें