सिद्धार्थनगर। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी एवं जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता अमित शुक्ल की देखरेख में जनपद के नौगढ़, बर्डपुर, लोटन, उस्का बाजार, जोगिया, मिठवल ब्लाॅक के 15 परिषदीय स्कूलों से 200 बच्चों को गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर दिखाया गया। चिड़ियाघर के प्रकृति सौंदर्य और अलग-अलग प्रकार के जीव-जंतुओं के बीच चलते नन्हें एवं छोटे कदमों का यह दृश्य देखने में काफी मनोहर था। छोटे बच्चों ने प्रकृति में मिश्रित पक्षियों की चहकती मधुर आवाज को सुना एवं आश्चर्य से विभिन्न जानवरों को अपनी आंखों से देखा। सभी बच्चे उनकी माताओं के साथ उनके हाथों को पकड़े हुए चिड़ियाघर भ्रमण कर रहे थे। इसके अलावा रामगढ़ ताल स्थित नौका बिहार का भी भ्रमण कराया। अंत में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन भी कराया गया। इस मौके पर शिक्षक सत्य प्रकाश, महेश कुमार, वंदना विश्वकर्मा, राम विलास यादव, कुंवर परवेज आदि साथ रहे। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि भ्रमण के लिए दिशा-निर्देश दिया गया था।