फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीमा पार करने के प्रयास में दो तिब्बती नागरिक दिल्ली लौटाए गए

Fri, 31 Mar 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली नागरिक बनकर मैत्री बस से नेपाल जाने का कर रहीं थीं प्रयास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली/महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के रास्ते भारत से नेपाल जा रहीं दो तिब्बती नागरिकों को एसएसबी ने जांच के दौरान दिल्ली वापस भेज दिया। दोनों मां और बेटी हैं। नेपाली नागरिक बनकर मैत्री बस से नेपाल जाने का प्रयास कर रहीं थीं।
बृहस्पतिवार को दिल्ली काठमांडो बस में सवार दो तिब्बती महिलाएं भारत से नेपाल जा रहीं थीं। बस में जांच के दौरान दोनों ने अपने को नेपाली नागरिक बताया। संदेह होने पर जवानों ने रोक लिया। कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने अपना भारत में शरणार्थियों का कार्ड दिखाया। इसपर दोनों का नाम दिकया करेगा और सोनम चोकयी लिखा है। दोनों मां-बेटी हैं।
विज्ञापन

जवानों की जांच में शरणार्थी कार्ड पर भारत आवागमन ही पाया गया। तिब्बती शरणार्थियों को भारत से नेपाल जाने के कार्ड पर भारत से नेपाल लिखा होता है, जो नहीं पाया गया।
विज्ञापन

इस पर जवानों ने दोनों तिब्बती महिलाओं को रोक लिया। एसएसबी इंस्पेक्टर जयंत घोष ने बताया कि दोनों तिब्बती महिलाओं को पूछताछ के बाद वापस दिल्ली भेज दिया गया। दोनों नेपाली नागरिक बनकर नेपाल जाने के प्रयास में थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें