दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
चौक बाजार (महराजगंज)। ग्राम सभा सिहुली परसा में शनिवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। सूचना पा मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई। ग्राम सभा सिहुली परसा निवासी सुकई की पुत्री गांव के ही राजकुमार के घर के सामने से गुजर रही थी। रास्ते से जाने के लिए मना किया और कहा कि यह कोई रास्ता नहीं है। जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के दौरान दोनों के परिजन भी मौके पर आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें राजकुमार व शिवकुमार घायल हो गए। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि आरोपी सर्वजीत, नागेश्वर, अनिरुद्ध, सुरेंद्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी की जाएगी।