फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 158 दिव्यांग छात्रों में 192 सहायक उपकरण वितरित

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत समेकित शिक्षा कार्यक्रम के तहत दिव्यांग छात्रों में सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन एलिम्को (कानपुर) ने किया था। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कहा कि समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिव्यांग छात्र-छात्राओं को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बृजमनगंज क्षेत्र के कुल 158 दिव्यांग छात्रों में 192 सहायक उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान हीराराज, विनय सिंह, दिनेश यादव, सुनील शुक्ला, विश्लेष चौरसिया, राजेश, अवधेश पाल, मनोज, अविनाश पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें