वीडियो बनाकर किशोरी को ब्लैकमेल करने का आरोप
पुरंदरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में मनचले युवकों द्वारा गांव की एक किशोरी का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर आरोपी युवकोंपर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार किशोरी बृहस्पतिवार को शाम चार बजे घास काटने जा रही थी। रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ करते हुए वीडियो बना लिया और ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी ने घर आकर मां को घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में एसओ पुरंदरपुर श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।