फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11अदद चिरान व एक साखू का बोटा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुर। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के श्यामकाट के पास मंगलवार की भोर में वन विभाग व एसएसबी सोनौली की टीम ने नाकेबंदी कर साखू का बोटा और चिरान बरामद किया। नोमेंसलैंड के करीब श्याम काट गांव के पास तड़के चार बजे मुखबिर की सूचना पर नाके-बंदी की गई थी। इस दौरान तीन साइकिल पर 11 साखू का चिरान तथा एक बोटा साखू की लकड़ी लेकर नेपाल जाने के फिराक में तस्करों इसकी जानकारी हुई तो साइकिल समेत लकड़ी फेंककर फरार गए। सुरक्षाकर्मियों ने लकड़ी बरामद कर ली। वन दरोगा ओंकार कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बीओपी सोनौली एसएसबी के जवानों के साथ संयुक्त कार्रवाई में नोमेंस लैंड के पास तीन साइकिलों पर साखू का 11 चिरान तथा एक बोटा बरामद हुआ। तस्कर फरार हो गए। इस दौरान फारेस्ट गार्ड राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा एसएसबी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें