फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शिविर में 1873 किसानों का हुआ पंजीकरण

Thu, 13 Mar 2025 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में 42 ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री बनाने के लिए शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान 1873 किसानों का पंजीकरण हुआ। जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के चारों तहसीलों में स्थित विभिन्न गांवों में आयोजित शिविर का सफल आयोजन हुआ। किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि फरेंदा तहसील में 10 ग्राम पंचायतों में 139 किसानों का पंजीकरण किया गया। वहीं सदर तहसील के 9 ग्राम पंचायतों में 900 किसानों की रजिस्ट्री हुई। नौतनवा तहसील में 11 ग्राम पंचायतों में 333 किसानों का पंजीकरण किया गया। जबकि निचलौल तहसील में 12 ग्राम पंचायतों में 501 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें