फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीएम कॉलेज में 182 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीएम कॉलेज में 182 छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट
विज्ञापन

महराजगंज। आईटीएम कॉलेज चेहरी में प्रदेश सरकार की योजना के तहत छात्र-छात्राओं को बृहस्पतिवार को मुख्य अतिथि सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने टैबलेट वितरित किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं से टैबलेट के माध्यम से ज्ञान अर्जन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य निर्माता हैं। जिसका प्रारंभ अच्छे संस्कार और शिक्षा से होता है। प्रदेश सरकार ने छात्रों के अध्ययन को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निशुल्क टैबलेट प्रदान किए गए हैं। कोरोना काल में जब विद्यालय बंद हो गए तो ऑनलाइन शिक्षा की आवश्यकता महसूस हुई। सुदूर गांव में रहने वाले गरीब परिवार के बच्चे स्मार्ट फोन के अभाव में शिक्षा में पिछड़ गए। आईटीएम कॉलेज के चेयरमैन विनय श्रीवास्तव ने छात्रों से आह्वान किया कि स्मार्टफोन का सदुपयोग कर अपनी शिक्षा को बेहतर बनाएं। इस अवसर पर 182 विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें