फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिन और राप्ती नदी के जल स्तर में मामूली वृद्धि

विज्ञापन
river
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। राप्ती व रोहिन नदी के जल स्तर में जहां रविवार को मामूली वृद्धि दर्ज की गई, वहीं अन्य नदियों के जल स्तर में गिरावट दर्ज की गई। सिंचाई विभाग कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक राप्ती का जल स्तर जहां शनिवार को 77.32 मीटर दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 77.34 मीटर हो गया। जबकि रोहिन 79.40 मीटर से बढ़कर 79.75 मीटर हो गया। इसके अलावा अन्य सभी नदियों के जल स्तर में गिरावट दर्ज किया गया है। गंडक नदी का जल स्तर 1.34 लाख क्यूसेक से घटकर 1.21 लाख क्यूसेक हो गया। प्यास नदी का जल स्तर 101.00 से घटकर 100.75 मीटर हो गया। जबकि महाव ढाई फिट पर स्थिर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें