फोटो:-
एसडीएम ने लिया चेहरी बंधे का निरीक्षण, नावों को भी देखा
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। उपजिलाधिकारी सदर मदन कुमार ने शुक्रवार को सदर तहसील क्षेत्र के चेहरी व डोमरा-जर्दी बांध का निरीक्षण किया तथा बाढ़ प्रभावित गांवों में भेजी गई नावों को भी देखा। बाए़ आने पर नावों को चलाने की व्यवस्था आदि के बारे में भी जानकारी हासिल की। एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि जो नाव भेजी गई हैं उसपर तारकोल आदि लगाकर ठीक रखा जाए। एक साथ निरीक्षण पर निकले एसडीएस मदन कुमार व नायब तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि डोमरा-जर्दी तथा चेहरी बांध के निरीक्षण के दौरान बंधों पर मरम्मत कार्य होते देखा गया। बरसात से हुए रेनकट्स व दबी हुई मिट्टियों को भरवाने तथा झाड़यों को कटवाने का कार्य कराया जा रहा था। इसके बाद चेहरी, सुचितपुर बघौना तथा मुजुरी गांव में बाढ़ बचाव को भेजी गई नावों के बारे में भी जानकारी हासिल की। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित ग्रामीणों से कहा कि नाव में तारकोल पोतवा कर भंलीभांति चेक कर लें, अगर कोई कमी हो तो उसे अवगत कराएं। ताकि बाढ़ आने के बाद कोई समस्या न आने पाएं। उन्होंने कहा कि सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में 23 नाव भेजी गई है। इन सभी नावों को दुरूस्त रखने तथा बाढ़ आने पर नाविको को बुलाने के लिए उनके नाम व मोबाइल नंबर जानने के लिए कहा।