फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज प्रबंधक पर शिक्षण कार्य बाधित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवां। नगर के मधुबन इंटर कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने बृहस्पतिवार को एसडीएम विक्रम सिंह को पत्र देकर प्रबंधक पर प्रधानाचार्य कक्ष में ताला बंद करवाकर शिक्षण कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य पुष्पलता पांडेय का कहना है कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने 30 जून को उन्हें कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया। तभी से वह अपना कार्य संपादित कर रही हैं। बृहस्पतिवार की सुबह साढे़ सात बजे जब वह कॉलेज पहुंचीं तो प्रधानाचार्य कक्ष में ताला बंद करा दिया है। एसडीएम ने बताया कि नौतनवां पुलिस को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें