निचलौल। वन रेंज के गंडक वीट साधू घाट के पास बीते दिनों नारायणी नदी के किनारे मगरमच्छ के 33 अंडे मिले थे। जिन्हें वन विभाग और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम की ओर से निगरानी की जा रही थी। शनिवार को इन अंडों में से 18 स्वस्थ बच्चे निकले, जबकि शेष 15 अंडे खराब पाए गए। टीम ने इन 18 नवजात मगरमच्छों को दर्जिनिया ताल स्थित मगरमच्छ संरक्षण केंद्र में स्थानांतरित कर दिया। निचलौल क्षेत्रीय वन अधिकारी सुनील राव ने कहा कि यह प्रयास मगरमच्छों की प्रजाति के संरक्षण में सहायक होगा। संरक्षण केंद्र में इन बच्चों की सुरक्षा और देखभाल की जाएगी। संवाद