अनुदेशक कल्याण समिति ने बैठक में विरोध जताया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिला इकाई पदाधिकारियों की रविवार को नगर के एक मैरिज हाल में हुई बैठक में बांदा के अनुदेशक राजेश कुमार पटेल द्वारा आत्महत्या की घटना पर शोक प्रकट किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल ने कहा कि अनुदेशक राजेश कुमार ने सरकार की गलत नीतियों से परेशान होकर आत्महत्या की है। अनुदेशकों का बढ़ा मानदेय राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत होने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष वरुण पटेल ने कहा कि सरकार विगत दो वर्षों से अनुदेशकों को अधिकार नहीं दे रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में नहीं होना चाहिए। नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि बांदा की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन का रुख स्पष्ट नहीं है। बैठक में हेमलता, सुनील वर्मा, शेषनाथ यादव, कृष्ण मुरानी सिंह, कृष्ण कुमार ओझा, विनोद प्रजापति, कमल किशोर, अब्दुल गफ्फार, नंद किशोर, दिलीप, राहुल मौर्य, सूर्य प्रकाश नागर, बैजू वर्मा, अश्वनी, धर्मेद्र, कुमार, संतू प्रसाद, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।