महराजगंज। नगर के एक मुहल्ले की 10वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी में तीन शोहदों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा जब कोचिंग पढ़ने जाती थी तो शोहदे उसे छेड़ते थे। इनकी हरकतों से तंग आकर छात्रा ने घर वालों को पूरी कहानी बताई। छात्रा के पिता ने मंगलवार को नगर चौकी में शिकायत की। पुलिस ने शोहदों की तलाश शुरू की तो पंतनगर मुहल्ले में तीनों मिले। पुलिस ने गोलू उर्फ पवन, लक्ष्मण और सोनू निवासी पंतनगर और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। नगर चौकी इंचार्ज जय शंकर मिश्रा ने बताया कि तीन सोहदो को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।