नौतनवां। जिला गोरखा समाज जिलाध्यक्ष मनोज कुमार राना ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नौतनवां रेलवे स्टेशन परिसर की जमीन का गलत ढंग से किराया वसूली और शिकायत करने पर दुकानों में तोड़फोड़ का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि एक दर्जन से अधिक गरीब दुकानदार 1970 से नौतनवां रेलवे स्टेशन की जमीन किराये पर लेकर अपनी आजीविका चलाते हैं। दुकानदार समय से किराया भी जमा करते आ रहे हैं। सीनियर सेक्शन इंजीनियर का कहना है कि 1986 से दुकानदारों का किराया कम लिया जा रहा था। लेकिन अब सर्किल रेट से तीन गुना किराया और लाखों रुपये एरियर देना पड़ेगा।