फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में 1700 एचआईवी पाॅजिटिव मिले

Mon, 17 Jun 2024 06:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। सीमा से सटे नेपाल के रूपनदेही जिले में 1700 लोगों में एचआईवी एड्स का संक्रमण मिला है। इनमें तिलोत्तमा नगर पालिका में 175 लोग संक्रमित हैं। एचआईवी एड्स के क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन एनएपीएन के राज्य समन्वयक अर्जुन ग्यावली ने बताया कि लुंबिनी क्षेत्रीय अस्पताल से 1500 लोग और भीम अस्पताल भैरहवा से 200 लोग एचआईवी दवाओं सहित मुफ्त उपचार प्राप्त कर रहे हैं। नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख ज्ञान प्रसाद पौडेल ने कहा कि शहर में एचआईवी संक्रमण वाले 175 लोगों में से 72 लोगों को छात्रवृत्ति, शैक्षिक और पोषण सामग्री वितरित की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें