फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली पर बनाई रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक-कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली पर बनाई रणनीति
विज्ञापन

महराजगंज। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को सदर तहसील सभागार में हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली को चर्चा की गई। इतना ही नहीं अगले आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। संगठन के प्रदेश संयोजक इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अब कर्मचारी व शिक्षक चुप नहीं रहेंगे। अपनी मांग को लेकर अब जिसे से प्रदेश स्तर तक आवाज बुलंद की जाएगी। सभी शिक्षक व कर्मचारी एकजुट होकर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई लडे़ंगे। प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी शिवशंकर पांडेय ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 21 जनवरी को सभी जिला मुख्यालय पर धरना होगा। 28 जनवरी को सभी जिले में मशाल रैली, छह फरवरी से 12 फरवरी तक महा हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, श्रीभावगत सिंह, कमलेश सिंह व अन्य शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें