फोटो:-
सदर विधायक ने हरी झंडी दिखकर रवाना किया सौभाग्य योजना रथ
गरीबों को मिलेगा नि:शुल्क बिजली कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जिले में सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन मिलेगा। इसके लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए बिजली निगम की ओर से मंगलवार को जिला मुख्यालय से एक सौभाग्य सारथी रथ को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व डीएम अमर नाथ उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया प्रधानमंत्री द्वारा सहज बिजली घर योजना (सौभाग्य) के तहत सभी आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर परिवारों के लोगों को नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। अन्य ग्रामीणों को अन्य परिवार के लोगों को 50 रूपये की आसान किस्तों में दिया जाएगा। इस वैन के माध्यम से लोगों को सौभाग्य योजना के अलावा अन्य कई योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। डीएम अमर नाथ उपाध्याय ने बताया कि बिजली निगम की ओर से गांव में कैंप लगाकर लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। वैन के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह वैन गांव में घुमकर लोगों को जागरूक करेंगी। सौभाग्य योजना के तहत लगाए गये कैंप में आने वाले लोगों को सत्यापन के बाद कनेक्शन दिया जाएगा। इस मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज त्रिपाठी, एसडीओ आलोक रंजन गुप्ता, अवर अभियंता आलोक सिंह, राधारमण शुक्ल, वरिष्ठ नेता अमर नाथ पटेल आदि भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।