लक्ष्मीपुर। ब्लाक सभागार में मंगलवार को ब्लाक के ग्राम प्रधानों ने सांसदों व विधायकों की तर्ज पर अधिकार की मांग उठाई। बैठक को संबोधित करते हुए ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष भीमसेन सिंह उर्फ लल्लू सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान भी सांसद व विधायक की तरह सीधे जनता से चुने जाते है। ऐसे में उनको भी अधिकार मिलना चाहिए। प्रधानों को भी सम्मानजनक मानदेय व पेंशन की व्यवस्था सरकार को लागू करनी चाहिए। ग्राम प्रधानों ने कोटेदारों के ऊपर भी आरोप लगाते हुए कहा कि वे नियमानुसार ग्रामीणों को राशन वितरित नहीं करते हैं। बलवंत सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधानों के माध्यम से गांव की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाता है। लेकिन सरकार की ओर से उन्हें कोई ठोस अधिकार देने के बजाय उनके अधिकारों में और कटौती करते जा रही है। प्रधानों ने शासन को चेतावनी दिया है कि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वे पूरे प्रदेश में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर ताहिर अली, प्रेमशंकर पाठक, ओमप्रकाश जायसवाल, संजय त्रिपाठी, अरविंद पटेल, जमाल, मजहर अली, दीनानाथ सहानी, दूधनाथ चौधरी, विनोद चौधरी, त्रिलोकी, हरिनंदन उपाध्याय, आशुतोष शुक्ला, आदि मौजूद रहे।