धानी बाजार। विकास खंड धानी के महेश राम अशोक कुमार कन्या इंटर कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत दो दिवसीय राजमिस्त्रियों के प्रशिक्षण के समापन पर सीडीओ रामनेवास ने 43 राजमिस्त्रियों को प्रमाणपत्र वितरित किया। सीडीओ ने कहा कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का प्रयोग कार्य के दौरान बेहतर ढंग से करें। स्वच्छता के मसले पर उन्होंने विस्तार से जानकारी दी और स्वच्छता के फायदे बताए। शौचालय के लिए रकम पात्रों को दिया जाए और शौचालय बनवाया जाए। ब्लॉक प्रमुख धानी महबूब आलम ने लोगों से खुले में शौच न जाने और न ही दूसरे लोगों को जाने देने की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव को खुले में शौचमुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी नित्यानंद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गोपाल सिंह, अरविंद मणि, अयोध्या साहनी, सतेंद्र यादव, जिला परियोजना समन्वयक कल्पना शुक्ला, संतोष शुक्ला, जेई वीके सिघानियां, एडीओ पंचायत उमेश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।