फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 185

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 16 लोग मिले कोरोना संक्रमित, सक्रिय केस 185
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बुधवार को 16 लोग संक्रमित मिले हैं, जबकि 1,355 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अब सक्रिय केस घटकर 185 हो चुके हैं। निगरानी समितियां सक्रिय हैं। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का निस्तारण टीम त्वरित गति से करने में जुटी है। होम आइसोलेशन में रहने वाले संक्रमितों की सेहत की निगरानी की जा रही है।
कोरोना के अब तक 14,435 केस सामने आ चुके हैं। मरने वालों की संख्या 145 है। अब तक 14,105 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 139 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 10,37,633 सैंपल की जांच अब तक हो चुकी है। टीम द्वारा अधिक से अधिक लोगों का नमूना लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए गांव स्तर पर भी लोगों को आशा के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। मास्क लगाने एवं सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए सभी को सजग रहने की जरूरत है। थोड़ी सी लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है। संक्रमण बढ़ा है लेकिन कोई गंभीर केस सामने नहीं आया है। रिकवरी रेट काफी अच्छा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें