फोटो:-
महराजगंज। प्रमुख सचिव उर्जा उत्तर प्रदेश आलोक कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने बारी बारी सभी अधिकारियों से विकास कार्यो की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने डीएम व सीडीओ को विकास कार्यो की समीक्षा करने व समय सीमा के अंदर कार्यो को पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से शौचालय निर्माण की प्रगति और मधवलिया गोसदन में आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में पुछताछ की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, ग्रामीण के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी से मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना में जोडो के पंजीकरण, पेंशन आदि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निर्माण के लिए अवशेष बचे प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण करने, रोजगार परक समूहों के गठन पर जोर दिया है। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि कार्य योजना बनाकर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। जिससे पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने पेयजल योजना, हैंडपंप, राशनकार्ड, सड़क निर्माण, गन्ना मुल्य भुगतान, बिजली आपूर्ति, बकाया बिजली बिल का भुगतान, किसान सम्मान योजना, खाद्य बीज की उपलबधता, पोषण आहार वितरण, उद्योग को बढ़ावा देने आदि बिंदूओं पर विस्तार से चर्चा किए और आवश्यक निर्देश दी। इस मौके पर डीएम अमरनाथ उपाध्याय, सीडीओ पवन कुमार अग्रवाल, एडीएम कुंज बिहारी अग्रवाल, सीएमओ क्षमा शंकर पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।