फोटो:-
कांग्रेसियों ने केक काटकर मनाया राष्टीय अध्यक्ष का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कांग्रेस कमेटी के जिला इकाई पदाधिकारियों ने बुधवार को पार्टी कार्यालय पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने खुशी का इजहार किया। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सचिन नाईक ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने को केंद्र बिंदु मानते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए कार्य करें। पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना होगा। जिलाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने विपरीत परिस्थितियों में कांग्रेस की बागडोर संभाली है। संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने नई कमेटी के गठन के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र चौधरी, झिनकू चौधरी, त्रिभुअन नरायन मिश्र, अख्तर अब्बासी, शरद कुमार सिंह, जंत्री मौर्य, विनोद दितवारी, गोपाल शाही, विरेंद्र पांडेय, नवीन चंद्र, विधि नरायन वर्मा, शरदेंदु पांडेय, निठुरी सिंह, चंद्रजीत भारती, विनोद सिंह, विनोद यादव, विश्वनाथ मद्धेशिया, तेज बहादुर पांडेय, अंबरीश शाही, ज्ञानेंदु पटेल, देवेंद्र उपाध्याय, त्रियुगी पटेल, वियज अंगारा, जगू प्रसाद, रेनू गुप्ता आदि मौजूद रहे।