फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को विदेश से वापस बुलाने की मांग सौपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को विदेश से वापस बुलाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। श्यामदेउरवां के रहने वाले घुरहू ने लीबिया में फंसे अपने बेटे को वापस बुलाने में सहयोग करने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने बताया कि उनका पुत्र अजय (32) एक माह पहले रोजगार के लिए लीबिया गया है। वहां उससे राजगीर का कार्य कराया जाता है। 20 घंटे तक उसको बिना खाना पानी के कार्य लिया जा रहा है। आरोप लगाया कि उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना भी दी जा रही है। उसे बंधक बनाकर रखा गया है। इससे वह बीमार हो गया है। बेटे का पासपोर्ट कब्जे में ले लिया गया है। ऐसे में बेटे को वापस अपने देश बुलाना आवश्यक है। उन्होंने लीबिया में भारतीय दूतावास से संपर्क कर बेटे को अपने देश वापस बुलवाने की मांग की। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले बेटेने व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर भेजा था। जिससे यह पता चला कि उसे वहां पर परेशानी हो रही है। वीडियो के माध्यम से उसने स्वदेश वापस बुलाने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें