फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल सेवा ठप, रजिस्टेशन के 2500 फाइलें पेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल सेवा ठप, रजिस्ट्रेशन की फाइलें लंबित
विज्ञापन


छह जून से लगातार आरटीओ कार्यालय से लौट रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। शहर में बीएसएनएल सेवा ठप है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। खासकर उन लोगों को काफी दिक्कत हो रही है, जो जिला मुख्यालय सरकारी कामकाज कराने आ रहे हैं। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन के 2500 फाइल और लाइसेंस के लिए 1200 फाइलें लंबित हैं। विभाग को रोज करीब 10 लाख रुपये राजस्व नुकसान हो रहा है। विभाग के अनुसार आरटीओ कार्यालय में 6 जून से ही बीएसएनएल की सेवा ठप है। इससे कार्यालय पर रजिस्ट्रेशन, टैक्स, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में विभाग को निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूर्ण करने में परेशानी हो रही है। निचलौल क्षेत्र के रविंद्र ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आने पर पता चला की बीएसएनएल सेवा खराब है। एआरटीओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक दिनेश तिवारी ने बताया कि दूरसंचार विभाग को पत्र भेजकरल सेवा को बहाल करने की मांग की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसडीओ दूरसंचार ने बताया कि फरेंदा से आने वाली मुख्य लाइन में फाल्ट को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही सेवा बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें